Uttar Pradesh

वाराणसी : काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के नए अध्यक्ष व सदस्यों का होगा चयन

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 28 नवंबर 2024 :

यूपी के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास का कार्यकाल दिसंबर के दूसरे सप्ताह में समाप्त हो जाएगा।इसके बाद नए अध्यक्ष और सदस्यों के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। इस प्रक्रिया को धर्मार्थ कार्य विभाग करेगा।

इह समय शकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय हैं। उन्हें 9 दिसंबर 2021 को नियुक्त किया गया था। सदस्यों में पं. दीपक मालवीय, पं. प्रसाद दीक्षित, प्रो. ब्रजभूषण ओझा, प्रो. चंद्रमौली उपाध्याय और प्रो. के वेंकटरमण घनपाठी शामिल हैं। मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि दिसंबर में न्यास का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है। इसके बाद चयन प्रक्रिया शुरू होगी।

प्रदेश सरकार ने 1983 में किया था श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर का अधिग्रहण

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर का प्रदेश सरकार ने 1983 में अधिग्रहण किया था। इसके बाद दो इकाइयों का गठन किया गया। पूजन-परंपरा की निगरानी व निर्णय लेने के लिए श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास बनाया गया। इसमें शृंगेरी शंकराचार्य, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति, वित्त, कानून एवं विधि परामर्शी, धर्मार्थ, संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव, मंडलायुक्त, डीएम और सीईओ को मानद सदस्य बनाया गया। इसके अलावा पांच विद्वानों को सदस्य के रूप में तीन-तीन वर्ष के लिए नामित करने का प्रावधान है।

ये भी पढ़ें  बाबा के अरघे में गिरी महिला श्रद्धालु, काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन पर लगी रोक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link