Uttar Pradesh

गोरखपुर : सीएम योगी ने बच्चों से मिलाया हाथ, दुलार के साथ दिया आशीर्वाद

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 22 दिसंबर 2024:

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बाल प्रेम और बच्चों के साथ जुड़ाव का एक दृश्य शनिवार को गोरखपुर के सर्किट हाउस परिसर में दिखा।

आजीविका मिशन के कार्यक्रम में शामिल होने गोरखपुर आए सीएम योगी सर्किट हाउस परिसर से सटे और एक बंद गेट की दूसरी तरफ आंबेडकर पार्क में पिकनिक मनाने आए स्कूली बच्चों के अभिवादन की आवाज सुन उनके पास पहुंच गए। तय कार्यक्रम से पहले सीएम पार्क के बंद गेट के पास पहुंचे और बच्चों को प्यार-दुलार किया। उन्हें खूब पढ़ने का आशीष दिया। इस आत्मीय मुलाकात और संवाद के बीच बंद गेट से कई बच्चों ने मुख्यमंत्री की तरफ हाथ बढ़ाया तो योगी ने भी बिना पल गंवाए अभिभावक की तरह उनके हाथ थाम लिए।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  लखनऊ के नामी स्कूलों के बाहर जाम पर हाई कोर्ट सख्त, CMS, लामार्ट, लोरेटो, जयपुरिया स्कूल को नोटिस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link