Madhya Pradesh

Madhya Pradesh: सागर शहर में लगे पोस्टर-होर्डिंग, आमंत्रण कार्ड बने चर्चा का विषय, जानिए क्या है पूरा मामला

भोपाल, 22 दिसंबर, 2024

23 दिसंबर यानि सोमवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरे को लेकर लगाए गए पोस्टरों में भाजपा की अंदरूनी कलई खुलकर सामने आ गई है. दरअसल सागर में लोकार्पण एवं गौरव दिवस के कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्य अतिथि में किया जाना है. इतने महत्वपूर्ण कार्यक्रम के बुक, बैनर-पोस्टर, होर्डिंग से जिले के गद्दावर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायकों की फोटो गायब है और तो आमंत्रण पत्र में भी उनके नाम को स्थान नहीं दिया गया है.

सागर में पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह और वर्तमान कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह के बीच चल रही अनबन और बयानबाजी के बाद अब प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का आगामी 23 दिसंबर को सागर में प्रस्तावित दौरा है। इस दौरे के ठीक पहले अब शहर में लगाये गए कुछ पोस्टरों से भाजपा की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई। मुख्यमंत्री के आगमन पर लगाए गए पोस्टरो में पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह और गोपाल भार्गव सहित 4 भाजपा विधायक की फोटो नहीं लगाई है, इसके बाद अब यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें कहा जा रहा है कि अब भाजपा की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है।

बता दें कि पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव लगातार अपनी ही सरकार पर हमलावर हो रहे हैं और बीते दिनों पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से लेकर वर्तमान कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह पर करारा हमला बोला था, जिसके बाद अब इन पोस्टरों के सामने आने से भाजपा की यह कलह अब सड़कों पर दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें:

बहरहाल सागर में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के आगमन से पहले शहर में तैयारियां जोरों से चल रही है और इन्हीं तैयारियों के बीच अब यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें  लिव-इन रिलेशनशिप पर MP हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, बिना शादी के भी रह सकते हैं एक साथ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link