Uttar Pradesh

लखीमपुर: खेत में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

शिव ओम दिक्षित

लखीमपुर, 23 दिसम्बर 2024:

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के निघासन तहसील के लुधौरी के मजरा रानीगंज गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक किसान के खेत में विशालकाय मगरमच्छ देखा। इस अप्रत्याशित घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचित किया। बताया जा रहा है कि यह मगरमच्छ तालाब से निकलकर खेत में पहुंचा था। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। इस दौरान मौके पर जुटे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

ये भी पढ़ें:

घटना का वीडियो स्थानीय किसानों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे यह खबर तेजी से फैल गई। वन विभाग ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Advertisement

यह घटना न केवल क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है, बल्कि वन्यजीवों और मानव बस्तियों के बीच बढ़ते संपर्क का संकेत भी देती है। वन विभाग ने इस मामले में ग्रामीणों से सतर्क रहने और ऐसी किसी भी स्थिति में तुरंत सूचना देने की अपील की है।

ये भी पढ़ें  "यूपी के इस शहर को देख भूल जाएंगे दिल्ली-मुंबई, सरकार करने जा रही नीलामी, जानें जमीन के रेट"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link