CrimeUttar Pradesh

लखनऊ : मुठभेड़ में एक शातिर घायल, दो साथी भी गिरफ्तार… बैंक में घुस किया था ये बड़ा कांड

लखनऊ, 23 दिसंबर 2024:

यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में 42 लॉकर तोड़ने वाले बदमाशों को पुलिस ने एक दिन बाद ही सोमवार तड़के घेर लिया। घेराबंदी की भनक लगते ही कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर दबोच लिया। उसके दो अन्य साथी भी पकड़े गए हैं। चार अन्य की तलाश हो रही है।

यह मुठभेड़ लखनऊ के चिनहट इलाके के मल्हौर में हुई। पुलिस के मुताबिक एक गोपनीय सूचना पर घेराबंदी की गई। इस दौरान कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसकी पहचान अरविंद के रूप में हुई, जो मूल रूप से बिहार के मुंगेर का रहने वाला है। उसके पास कार तमंचा, बैंक चोरी से संबंधित सामान मिला है। उसके दो साथी मुंगेर निवासी कैलाश और भागलपुर निवासी बलराम भी पकड़ लिए गए।

बैंक लॉकरों से चुराया लाखों का सोना-चांदी बरामद

ये भी पढ़ें:

मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों के पास इंडियन ओवरसीज बैंक में लॉकर काट कर चुराया गया एक किलो 889 ग्राम सोना और एक किलो 240 ग्राम चांदी बरामद की गई है। छानबीन में पता चला कि बैंक में हुई चोरी में सात बदमाश शामिल थे। चार अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।

Advertisement

इस तरह बैंक में दाखिल हुए बदमाश, तोड़े 42 लॉकर

लखनऊ के चिनहट इलाके में मटियारी पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की पिछली दीवार में सेंध लगाकर शनिवार देर रात बदमाश दाखिल हुए थे। बदमाशों ने बैंक में इलेक्ट्रॉनिक कटर से 42 लॉकर काटे और उनमें रखा खातेदारों का सोना-चांदी व अन्य कीमती सामान पार कर दिया।

काट दिया था अलार्म सिस्टम का कनेक्शन

बैंक में बाहर की तरफ चार सीसीटीवी कैमरे लगे थे लेकिन एक में ही बदमाशों की फुटेज कैद हुई। चोरों ने बैंक में लगे अलार्म सिस्टम का कनेक्शन काट दिया था। रविवार को घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। घटना की जांच के दौरान पुलिस ने सोमवार तड़के तीन बदमाशों को पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें  देर रात महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाएगी यूपी पुलिस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link