Uttar Pradesh

2 बच्चों की मां 10 साल छोटे आशिक संग भागी, पति से अलग होने की वजह सामने आई।

गाजीपुर,23 दिसंबर 2024

गाजीपुर के सैदपुर थाना पुलिस ने हाल ही में दो विवाहित महिलाओं और दो किशोरियों को उनके प्रेमियों के साथ खोज निकाला, जो अपने घरों से फरार हो गई थीं। महिलाओं ने अपने पति के साथ रहने से इंकार करते हुए अपने उम्र से 10 साल छोटे प्रेमियों के साथ ही जीवन बिताने की इच्छा जताई है। इसके अलावा, एक महिला दो बच्चों की मां है, जो हाल ही में अपने परिवार को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। अब वह अपने पति से तलाक की मांग कर रही है।

जब पुलिस ने इन महिलाओं को उनके परिजनों के साथ कोतवाली लाया, तो उन्होंने घर लौटने का इन्कार कर दिया और अपनी पसंद के मुताबिक अपने प्रेमियों के साथ रहने का फैसला लिया। इसके बावजूद, महिला का पति उसे फिर से अपनाने को तैयार है, जबकि महिला ने बच्चों और परिवार की परवाह किए बिना तलाक का दबाव बना रखा है। पुलिस इस मामले में अब विधिक कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  "संभल हिंसा: नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से होगी - एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link