PoliticsUttar Pradesh

गोरखपुर : कांग्रेस नेता पहुंचे प्रभात पाण्डेय के घर, पिता को दिया 10 लाख का चेक

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 23 दिसंबर 2024:

यूपी की राजधानी लखनऊ में घेराव के दौरान गत दिनों जान गंवाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पाण्डेय के गोरखपुर स्थित घर पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने मृतक के पिता दीपक पाण्डेय को 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया है। परिवार को आर्थिक मदद देने के साथ कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार के साथ हमेशा खड़े रहने का आश्वासन दिया।

बहन की पढ़ाई से लेकर शादी तक का खर्च उठाएगी पार्टी

ये भी पढ़ें:

इस दौरान कांग्रेस के उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने कहा कि प्रभात की मौत से पार्टी को भारी नुकसान हुआ है। पार्टी दुख की घड़ी में परिवार के साथ है। मृतक की बहन की पढ़ाई से लेकर कन्यादान तक के खर्च कांग्रेस उठाएगी। परिवार का पूरा खर्च भी पार्टी उठाएगी। राहुल गांधी ने भी फोन से बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया है। इस दौरान साहिल विक्रम, नरसिंह नारायण, प्रवीण पासवान, परमेश्वर पाण्डेय, श्रवण पाण्डेय, संजय सिंह, गब्बूलाल प्रजापति, घटोत्कच शुक्ला, प्रवीण पाण्डेय, निर्मला पासवान, सचिदानंद, अमरेन्द्र मल्ल, सहित लोग मौजूद थे।

Advertisement

यह भी पढ़ें –प्रभात पांडेय की मौत का मामला : बयान दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

यह भी पढ़ें –कांग्रेस का ऐलान, बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान के खिलाफ हर विधानसभा क्षेत्र में होगा प्रदर्शन

ये भी पढ़ें  बारिश की मार पर सरकार का वार : खराब गेहूं भी अब बिकेगा MSP पर, किसानों को बड़ी राहत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link