Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : अटल बिहारी की 100वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाएंगी भाजपा, होंगे कई आयोजन

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 23 दिसंबर 2024:

यूपी के सुल्तानपुर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशती (100वीं जयंती) भाजपा 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाएंगी। इस दौरान पार्टी जिले में कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को पार्टी कार्यालय में हुई जिला स्तरीय बैठक में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशती पर होने वाले आयोजनों की रुपरेखा तैयार की गई।

1900 बूथों पर होंगे अटल स्मृति कार्यक्रम

ये भी पढ़ें:

जिलाध्यक्ष ने जिले के पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों की बैठक में बताया कि पार्टी 25 दिसम्बर को अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाएंगी।इस दौरान जिले के करीब 1900 बूथों पर अटल स्मृति कार्यक्रम होंगे। अटल जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ उनकी कविताओं का वाचन होगा।

Advertisement

अटल जी के संग काम करने वाले होंगे सम्मानित

उन्होंने बताया कि अटल जी के साथ काम करने वाले
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। अटल जन्मशती पर साल भर कार्यक्रम होंगे। मंडल स्तर पर प्रधानमंत्री सड़क योजना की सड़कों पर सुशासन यात्रा की जाएंगी। इसके बाद चौपाल आयोजित कर वाजपेयी व मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी।

बारात घर में लगेगी प्रदर्शनी

बारात घर में अटल जी के जीवन और योगदान पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। बैठक में कार्यक्रम संयोजक सुनील वर्मा, प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य घनश्याम चौहान, जिला उपाध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, ज्ञान प्रकाश जायसवाल,अनीता पाण्डे, आलोक आर्या, विजय त्रिपाठी, संदीप सिंह, राजेश सिंह, आशीष सिंह रानू, मनोज मौर्या, जगदीश चौरसिया, राजित राम, नरेंद्र सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़ें  उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित, प्रभारी मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link