Uttar Pradesh

Kanpur: गुब्बारा बेच रहे अधेड़ की दर्दनाक मौत, कार चालक ने टक्कर मारी फिर 25 मीटर तक घसीटता रहा

कानपुर, 26 दिसंबर, 2024

कर्रही में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बुधवार दोपहर गुब्बारे बेच रहे साइकिल सवार अधेड़ को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरकर अधेड़ कार के अगले हिस्से में फंस गया और करीब 25 मीटर तक घिसटता चला गया। भागने की कोशिश में कार सड़क किनारे खड़ी बाइक में टकराकर रुक गई। आसपास मौजूद लोगों ने कार में फंसे अधेड़ को उसी कार से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लोगों ने चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।

कर्रही निवासी बीमा कर्मी पवन कुमार ने दस दिन पहले लखनऊ निवासी परिचित से 1.10 लाख रुपये में कार खरीदी थी। बुधवार दोपहर पवन कार लेकर घर से निकला था। रास्ते में पवन कार पर नियंत्रण खो बैठा और वह सीधे साइकिल से गुब्बारे बेच रहे अधेड़ से टकरा गई। ब्रेक लगाने की बजाय पवन कार लेकर भागने लगा तो सड़क पर गिरा अधेड़ कार के अगले दाएं हिस्से में फंसकर कुछ दूर तक घिसटता चला गया।

इसके बाद कार ने सड़क किनारे खड़ी एक बाइक में टक्कर मार दी जिसके चलते बाइक उछल कर नाले में जा गिरी और कार रुक गई। लोगों ने कार में फंसे अधेड़ को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दे दी। पूरी घटना नजदीक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाने के बाद उसकी शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन पहचान नहीं हो सकी। कार्यवाहक बर्रा थाना प्रभारी अरविंद कुमार शर्मा ने बताया मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  लखनऊ जंक्शन पर RPF कांस्टेबल बनीं देवदूत, पीड़ा से कराह रही गर्भवती का कराया सफल प्रसव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link