Uttar Pradesh

“ग्रेटर नोएडा: ट्रांसफार्मर में लगी आग, बाइक जलकर हुई राख”

ग्रेटर नोएडा,26 दिसंबर 2024

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित स्वस्थम अस्पताल के पास गुरुवार सुबह एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। पहले शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की सूचना मिली थी, लेकिन बाद में यह स्पष्ट हुआ कि ट्रांसफार्मर में आग लगी थी। आग लगने के बाद पास के प्ले स्कूल के बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और खुले मैदान में ले जाया गया। इस घटना में अस्पताल के बाहर खड़ी बाइक समेत कुछ अन्य सामान जलकर राख हो गए।

गौतमबुद्ध नगर के सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी 10 बजकर 42 मिनट पर मिली और तुरंत एक दमकल की गाड़ी मौके पर भेजी गई। आग पर काबू पा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई। इसके अलावा, यह जांच शुरू की गई है कि अस्पताल के पास फायर एनओसी थी या नहीं। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो गया है।

ये भी पढ़ें  जनभवन तक गूंजी निगोहां के पान किसानों की आवाज, राज्यपाल से मिलकर बताईं समस्याएं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link