Uttar Pradesh

“चिकन के चक्कर में युवक ने दुकानदार पर चाकू से किया हमला”

गाजीपुर,26 दिसंबर 2024

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र में मुर्गा खरीदने के दौरान एक युवक ने दुकानदार पर हमला कर दिया। 22 दिसंबर को खिदिरपुर गांव के रहने वाले सिंटू यादव और काशी यादव मुर्गा लेने के लिए अमित कुमार की दुकान पर आए थे, जहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों युवकों ने अमित को जातिसूचक शब्दों से गालियाँ दीं और फिर दुकान पर रखे मुर्गा काटने वाले हथियार से अमित पर हमला कर दिया, जिससे अमित का सिर फट गया और उनका मोबाइल भी तोड़ दिया।

अमित को गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनके परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद अमित ने करंडा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी ऐक्ट और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है।

ये भी पढ़ें  होली पर ससुर को रंग लगाने पर सास ने डांट, बहू ने जहर खा की आत्महत्या

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link