“वाराणसी के युवा ट्रेनी IAS सई आश्रित शाकमुरी ने अपनी गाड़ी में ही लगाई कचहरी”

वाराणसी,26 दिसंबर 2024
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में तैनात ट्रेनी आईएएस सई आश्रित शाकमुरी इन दिनों चर्चाओं में हैं। हाल ही में वकीलों से विवाद के बाद उन्होंने अपनी गाड़ी में बैठकर ही कोर्ट की सुनवाई शुरू कर दी थी। गाड़ी के लाउडस्पीकर से एक-एक वादी को बुलाकर सुनवाई की, जिससे उनकी लगन और कार्य के प्रति समर्पण को देखकर हर कोई हैरान रह गया।
सई आश्रित शाकमुरी 2023 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, और उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 40वीं रैंक हासिल की थी। तेलंगाना के हनमकोंडा में जन्मे सई ने सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हासिल की और अंग्रेजी माध्यम से मानव विज्ञान को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर सिविल सेवा परीक्षा दी। 2024 में वाराणसी में एसडीएम के पद पर तैनात सई आश्रित को डीएम एस राजलिंगम ने एसडीएम राजातालाब की जिम्मेदारी सौंपी थी।







एक बेहतरीन सच्चे और ईमानदार मजिस्ट्रेट लग रहे हैं S D M साहब । कचहरी के भ्रष्टाचार को बडी जल्दी समझ गए हैं।