Uttar Pradesh

मेरठ : छात्रों ने निकाली आतंकवादियों की शव यात्रा, गंदे नाले में किया दफन

अनमोल शर्मा

मेरठ, 27 अप्रैल 2025:

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के छात्रों ने जोरदार और अनोखा प्रदर्शन किया। छात्र नेता विनीत के नेतृत्व में छात्रों ने आतंकवाद के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए आतंकवादियों की प्रतीकात्मक अर्थी बनाकर विश्वविद्यालय परिसर से एक शव यात्रा निकाली।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने “पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “आतंकवाद मुर्दाबाद” और “भारत माता की जय” के नारे लगाए। प्रतीकात्मक अर्थी पर आतंकवादियों के पोस्टर भी लगाए गए थे, जो इस विरोध की भावनाओं को और प्रकट कर रहे थे।

ये भी पढ़ें:

शव यात्रा के अंत में छात्रों ने विश्वविद्यालय के छोटे गेट के पास स्थित गंदे नाले में प्रतीकात्मक अर्थी को दफनाया। इस मौके पर छात्र नेता विनीत ने कहा, “पहलगाम के दरिंदों को मरने के बाद भी दो गज जमीन नसीब नहीं होगी; उन्हें गंदे नाले में दफनाया जाएगा।” छात्रों का यह अनूठा विरोध प्रदर्शन अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

ये भी पढ़ें  सीएम योगी संभल में बोले... दंगाइयों के ऊपर बाबा महाकाल अब दिखा रहे अपना वास्तविक असर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button