Uttar Pradesh

लखीमपुर खीरी : हाईवे पर पलटा भूसी लदा ट्रक, दो बाइक सवारों की मौत

शिवओम दीक्षित

लखीमपुर खीरी, 24 दिसंबर 2024:

यूपी के लखीमपुर खीरी जनपद में भूसी से भरा एक ट्रक राहगीरों पर पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने दबे लोगों को निकाला जिनमें दो की मौत हो गई।

यह हादसा मोहम्मदी क्षेत्र में शाहजहांपुर हाईवे पर सोमवार रात हुआ। बताते हैं कि धान की भूसी लेकर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे के वक्त उधर से गुजर रहे दो बाइक सवार उसके नीचे दब गए। यह देख आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें:

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बाइक सवार दो लोगों को निकाला और एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी पहचान नन्हे (40) और रामू (45) के रूप में हुई। इस हादसे के चलते सड़क पर आवागमन ठप हो गया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका।

Advertisement

ये भी पढ़ें  कच्छा-बनियान गैंग: 90 के दशक का खौफ और अब 8 राज्यों में सक्रिय

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link