CrimeUttar Pradesh

खुलासा: आतंकी हमले का बदला नहीं बिरियानी के पेमेंट के विवाद में हुई थी हत्या

मयंक चावला

आगरा, 29 अप्रैल 2025:

यूपी के आगरा जिले में छह दिन पूर्व ताजमहल के हाई सिक्योरिटी जोन में रेस्तरां संचालक के चचेरे भाई गुलफाम की गोली मारकर की गई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तीन युवक गिरफ्तार किए गए हैं जबकि मास्टरमाइंड एक अन्य युवक फरार है। पहलगाम में हुई आतंकी घटना से इस हत्या को जोड़ने के लिए आरोपियों ने 26 का बदला 26 सौ से लेने की बात कहकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। पुलिस की जांच में घटना जाति, धर्म नहीं बल्कि बिरियानी के पेमेंट का विवाद निकला।

ये भी पढ़ें:

ताजगंज में छह दिन पूर्व हुई थी रेस्तरां संचालक के चचेरे भाई गुलफाम की हत्या

Advertisement

बता दें कि गत 23 मार्च की रात ताजगंज क्षेत्र में रहने वाले शाहिद के ताजनगरी फेज वन के हाई स्कियोरिटी जोन स्थित चिकन बिरियानी के रेस्तरां में उसके चचेरे भाई गुलफाम की हत्या कर दी गई थी। एक गोली सैफ की गर्दन को छूती हुई निकल गई थी। वो सुरक्षित बच गया था। ये हत्या उस समय सुर्खियों में आ गई जब एक संगठन ने खुद को हिंदूवादी होने का दावा करते हुए एक वीडियो जारी किया। इसमे घटना की जिम्मेदारी लेते हुए पहलगाम का बिना नाम लिए 26 का बदला 26 सौ से लेने की बात कही गई।

पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए पहलगाम घटना का बदला लेने का वीडियो किया था पोस्ट

इस वीडियो पर पुलिस अलर्ट हुई और उसने घायल सैफ का वीडियो बयान पुलिस के एक्स अकाउंट पर जारी किया था। जिसमे सैफ ने कहा था कि हमलावरों ने हम लोगों से कोई नाम या धर्म नहीं पूछा था। पुलिस की जांच मीडिया सेल के सहारे आगे बढ़ी तो पता चला कि बदला लेने का वीडियो मनोज चौधरी उर्फ मनोज चाहर की आईडी से इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था। पुलिस ने मलपुरा के नगला भूरिया निवासी मनोज चौधरी को गिरफ्तार किया। वहीं पूछताछ कर दो अन्य आरोपी ताजगंज के करभना गांव में रहने वाले शिवम बघेल व प्रियांश यादव को गिरफ्तार किया है।

हत्या व साजिश में शामिल तीन आरोपी युवक गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

जांच में पता चला कि करभना गांव निवासी शिवम प्रियांशु व पुष्पेंद्र बघेल का रेस्तरां के रास्ते ही आना जाना होता था। कुछ दिन पूर्व बिरियानी के पैसों को लेकर गुलफाम से तीनों का विवाद हो गया था। इसी के बाद हत्या का प्लान बना। गुलफाम पर गोली पुष्पेंद्र ने चलाई और सैफ पर शिवम बघेल ने फायर किया। इस दौरान प्रियांश मर्डर का वीडियो बनाता रहा। फिलहाल पुष्पेंद्र अभी फरार है। हत्या के बाद आरोपियों ने पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए वारदात को पहलगाम का बदला बताते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर दिया। पुलिस ने प्रियांश व शिवम को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का दावा करते हुए हत्या में प्रयोग की गई बाइक व असलहे भी बरामद किए हैं। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है।

ये भी पढ़ें  UP Textile Conclave-2026 का आगाज, योगी बोले- यूपी यानी Unlimited Potential

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link