Uttar Pradesh

“झांसी स्टेशन पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, वंदेभारत समेत 6 ट्रेनें लेट”

झांसी,26 दिसंबर 2024

झांसी रेलवे स्टेशन के सीपरी बाजार आउटर पर एक मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया, जिससे झांसी-दिल्ली रेल मार्ग पर डाउन लाइन करीब दो घंटे तक बाधित रही। यह मालगाड़ी औरंगाबाद से झांसी आई थी और कानपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही मालगाड़ी कानपुर की ओर बढ़ी, एक डिब्बा दिल्ली आउटर पर डिरेल हो गया। इस घटना से वंदेभारत समेत 6 ट्रेनें लेट हो गईं।

रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर रेल लाइन की मरम्मत शुरू की और डिरेल वैगन को जैक लगाकर पुल किया। दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो गया। झांसी रेल मंडल के प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने घटना की जानकारी दी और बताया कि इसकी जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  मिर्ज़ापुर : हाईवे पर हादसे में दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link