Uttar Pradesh

प्लास्टिक फैक्ट्री की आड़ में बन रहे थे पटाखे… गोदाम सील, 10 लाख का माल, व्यापारी गिरफ्तार

अनमोल शर्मा

मेरठ, 27 सितंबर 2025 :

यूपी के मेरठ जिले की इंदिरापुरम कॉलोनी में पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 10 लाख रुपये मूल्य के पटाखे जब्त किए। फैक्ट्री के पास बने तीन गोदाम भी सील कर दिए गए हैं। ये गोरखधंधा प्लास्टिक फैक्ट्री की आड़ में किया जा रहा था। पुलिस ने व्यापारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें:

बताया गया कि परतापुर थाना क्षेत्र की इंदिरापुरम कालोनी में अवैध रुप से पटाखों के निर्माण की जानकारी मिली थी। जांच में पता चला कि चंदन नाम का कारोबारी प्लास्टिक से बनने वाले समानों के बहाने यहां पटाखा फैक्ट्री चला रहा था। पुलिस ने जानकारी को पुख्ता कर यहां छापा मारा। पुलिस ने मौके से फैक्ट्री मालिक चंदन को हिरासत में लिया है। चंदन ने यहां पटाखों के तीन गोदाम बना रखे थे। बड़ी मात्रा में तैयार और अधबने पटाखे रखे गए थे।

पुलिस ने छापेमारी कर सभी गोदाम सील कर दिए और बरामद सामग्री को कब्जे में ले लिया। इनकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। पुलिस को यहां पटाखा बनाने की मशीन भी मिली है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चंदन से कच्चे माल की खरीदारी व सप्लाई चेन में शामिल लोगों की जानकारी हासिल की है। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें  जापान में गूंजेगा यूपी का रंग, बौद्ध विरासत से वेलनेस तक... साझेदारी का बना ये नया रोडमैप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button