ChhattisgarhCrime

छत्तीसगढ़ : नाबालिग से शादी का वादा कर किया दुष्कर्म फिर मुकरा शख्स, सहयोगी गिरफ्तार , मुख्य आरोपी फरार 


रायपुर, 26 दिसम्बर 2024

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्प जिले से शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आ रहा है, आरोपी ने पीड़िता को अपने जाल में फसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर शादी से मुकर गया, जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के साथी सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। 

नाबालिग बालिका ने थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी से इसका परिचय होने से दोनों आपस में मोबाइल से बातचीत करते थे। पीड़िता से जान पहचान होने से मुख्य आरोपी रामविश्वास सोनकर और सहयोगी दिनांक 28.10.2024 को पीड़िता के घर आए और शादी करने का झांसा देकर मुख्य आरोपी अपने घर ले गया, जहां उसने दैहिक शोषण किया, जिसमें सहयोगी ने सहयोग किया, जिसकी रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना पामगढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

मामले की गंभीरता को देखते विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में त्वरित वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपीयो की पतासाजी किया गया, वहीं आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी, तभी मुख़बिर से सूचना मिली की सहयोगी आरोपी रामविश्वास सोनकर निवासी मेउ थाना पामगढ़ जो रायपुर में रह रहा है, तब पुलिस ने मुखबिर के बताये अनुसार आरोपी को रायपुर से पकड़ा, जिनसे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 25/12/2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है, मामले में अन्य आरोपीगण फरार है जिसकी पतासाजी विवेचना जारी है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  Fraud Alert: WhatsApp पर आया ‘10 हजार रुपये डेबिट’ का मैसेज तो भूलकर भी न लिखें ‘NO’, खाली हो सकता है बैंक खाता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link