CrimeUttar Pradesh

लखीमपुर खीरी : हाईवे पर आ धमके बदमाश, व्यापारी सेदिनदहाड़े 3.90 लाख लूटे

शिवओम दीक्षित

लखीमपुर खीरी, 26 दिसंबर 2024:

यूपी के लखीमपुर खीरी में वैन सवार बदमाशों ने गुरुवार को दिनदहाड़े एक व्यापारी को घेरकर करीब 3.90 लाख रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंचे एसपी व अन्य अधिकारी छानबीन कर रहे हैं।

ई-रिक्शा से जा रहा था व्यापारी, वैन सवारों ने घेरा

यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर हुई। बताते हैं कि राजापुर मंडी से एक अदरक व्यापारी ई-रिक्शा से जा रहा था। हाईवे पर अचानक आ धमके मारुति वैन सवार पांच बदमाशों ने व्यापारी को रोक लिया। असलहे से धमकाकर व्यापारी से करीब 3.90 लाख रुपये लूट कर बदमाश भाग निकले। इस घटना की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस के साथ एसपी गणेश प्रसाद साहा मौके पर पहुंचे और छानबीन की। बदमाशों तक पहुंचने के लिए पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें  यूपी सरकार के मंत्री नितिन अग्रवाल की बहन से लाखों ठगे, पूर्व विधायक सुभाष पासी मुंबई से गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link