Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश : सीधी में दर्दनाक हादसा, 70 फीट ऊंचा हाई टेंशन टावर गिरा, 5 की मौत

सीधी, 16 दिसम्बर 2024

सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के पटेहरा गांव में एक बड़ा हादसा हुआ है। निगरी जेपी पावर प्लांट कंपनी के कर्मियों द्वारा रिप्लेसमेंट का काम करते समय 70 फीट ऊंचा हाई टेंशन बिजली टावर अचानक गिर गया। इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायलों को रीवा रेफर किया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  62 साल के नाना ने चार साल की मासूम से किया दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link