CrimeUttar Pradesh

मेरठवासी हो जाएं सावधान! पीछे आ रहा स्कूटी सवार,मारता है थप्पड़

अनमोल शर्मा

मेरठ, 27 दिसंबर 2024
उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज कल एक युवक अजब तरीक़े की अराजकता फैला रहा है। स्कूटी से तेज रफ्तार से आता है और उसके बाद आते जाते लोगों के पीछे से थप्पड़ मार देता है।

इसकी एक सीसीसीटीवी में सामने आई है। इस सीसीटीवी में देखा गया कि एक बुजुर्ग व्यक्ति सड़क के साइड से पैदल चल कर जा रहे थे उसी वक्त पीछे स्कूटी सवार युवक ने सर के पीछे थप्पड़ मार कर गिरा दिया। ऐसे ही कई मामले मेरठ के नौचंदी थाने में आए है। ताजा मामला एक महिला के साथ गठित हुआ है। महिला शॉपिंग कर के वापस घर के ओर जा रही थी तभी पीछे से स्कूटी सवार युवक ने तपड़ मार दिया।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामले सामने आया है,एक स्कूटी सवार युवक आते जाते लोगों पर थप्पड़ मार कर गिरा देता है,इस मामले में तहरीर प्राप्त हुई है मुकदमा दर्ज कर के कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  बहादराबाद हाईवे पर हादसा... स्कूटी सवार युवा डॉक्टर की मौत, महिला डॉक्टर गंभीर घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link