CrimeUttar Pradesh

दुस्साहस : युवती से छेड़छाड़ की शिकायत पर पुलिस ने नहीं दिया ध्यान, अब भाई पर चाकुओं से हमला

आदित्य मिश्र

अमेठी, 28 दिसंबर 2024:

यूपी के अमेठी जिले में बहन से छेड़छाड़ की पुलिस से शिकायत करना एक युवक को काफी भारी पड़ गया। दबंगों ने चाकुओं से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने फायरिंग भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

परिवार को धमका रहे थे आरोपी

यह घटना जगदीशपुर क्षेत्र के पूरे दुनियामऊ अवतारा में हुई। यहां की एक युवती के साथ चार दिन पहले कुछ लोगों ने छेड़खानी की थी। पीड़िता के भाई ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद आरोपी पीड़िता के परिवार को धमकी दे रहे थे। आज सुबह युवती के भाई पर आधा दर्जन दबंगों ने चाकुओं से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने गोली भी चलाई है।

Advertisement

पुलिस टीमें कर रहीं आरोपियों की तलाश

जगदीशपुर के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र यादव का कहना है कि अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। घटना में पांच लोग शामिल बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें  रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लॉकर सुविधा शुरू... खोलने बंद करने को मोबाइल पर मिलेगा ओटीपी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link