CrimeUttar Pradesh

अमेठी : अपने ही घर में महिला की हत्या, पति ने लगाया एक सिपाही पर आरोप

आदित्य मिश्रा

अमेठी, 28 दिसंबर 2034:

यूपी के अमेठी में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक महिला की दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी गई। मृतका के पति ने एक सिपाही पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह घटना अमेठी क्षेत्र की आवास विकास कालोनी के सामने हुई। यहां पर दिहाड़ी मजदूर आलोक अग्रहरी अपनी पत्नी दिव्या और पांच वर्षीय बेटी पंछी के साथ निजी आवास में रहता है। आलोक आज सुबह मजदूरी करने चला गया था। बेटी स्कूल गई थी। दोपहर में आलोक खाना खाने घर लौटा तो पत्नी मृत पड़ी थी। उसके गले में दुपट्टा कसा था। आलोक के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी गई।

मृतका का मोबाइल फोन गायब

सीओ मनोज मिश्र व अन्य अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण करने के बाद फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए। सामने के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति घर के अंदर जाता दिखाई दिया। घटना के बाद से मृतका का मोबाइल गायब बताया जा रहा है।

महिला से सिपाही करता था फोन पर बात

पति आलोक के मुताबिक तीन महीने पहले पत्नी से उसका विवाद गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम में शामिल एक सिपाही ने आलोक की पत्नी का नंबर ले लिया था। वह लगातार पत्नी से संपर्क में था। सिपाही अक्सर घर भी आता था।

सीसीटीवी में कैद हुआ वह लंबा व्यक्ति…

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला कि सुबह करीब साढ़े 9 बजे एक अज्ञात व्यक्ति पीछे से घर में घुसा था। करीब एक घंटे तक घर में रहने के बाद चला गया। वह सफेद जूता पहने था। उसकी लंबाई करीब 6 फिट होगी।

ये भी पढ़ें  ITBP जवानों ने घेरा पुलिस कमिश्नरेट... भावुक साथी के लिए हॉस्पिटल पर मांगा एक्शन, जानें पूरा मामला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link