Uncategorized

इटावा : पुलिस ने तलाशे 102 खोए मोबाइल, मिले तो लोगों के चेहरे खिले

अशरफ अंसारी

इटावा, 29 दिसंबर 2024:

यूपी पुलिस लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम भी करती है। इटावा में पुलिस ने लोगों के खो गए 102 मोबाइल फोन तलाश कर उन्हें वापस किए तो चेहरे पर खुशी झलक उठी। इन मोबाइल की कीमत 25 लाख रुपये बताई गई है।

सर्विलांस टीम ने तलाशा, कीमत है 25 लाख

जिले के लोगों के खोए मोबाइल सर्विलांस टीम ने तलाश कर बरामद किये हैं। इस बारे में रविवार को इटावा के एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मीडिया को जानकारी दी। बताया है कि बरामद किए गए 102 लोगों के मोबाइल फोन की मार्केट में कीमत 25 लाख के करीब है। संबधित लोगों को बुला कर उन्हें उनके मोबाइल दे दिए गए।एसएसपी ने कहा कि हमारी टीम ने नई साल से पहले लोगों के चेहरे पर खुशी लौटाई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  गैंगरेप पीड़िता की सेहत खतरे में… हेपेटाइटिस बी की पुष्टि, आरोपियों से मैच होगा डीएनए

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link