Uncategorized

गोरखपुर: ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

हरेन्द्र दुबे

गोरखपुर, 17 नवंबर 2024:

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के तुलसी देई गांव में एक दर्दनाक घटना में रैपर वाले ट्रैक्टर की चपेट में आकर दस वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

मृतक के परिजनों ने ट्रैक्टर चालक पर पुरानी रंजिश के तहत हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों ने पिपराइच थाने में तहरीर देकर मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें:

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पिपराइच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement


यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और न्याय सुनिश्चित करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : पेंशनर्स का प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन कल, शिक्षकों का भी मिला समर्थन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link