Uttar Pradesh

यूपी में मादक पदार्थ तस्करी पर कार्रवाई: अमेठी-मिर्जापुर से तीन आरोपी, ₹1 करोड़ का माल जब्त।

मिर्ज़ापुर,30 दिसंबर 2024

उत्तर प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अमेठी और मिर्जापुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अमेठी जिले के इन्हौना क्षेत्र में पुलिस ने निरीक्षण के दौरान दो तस्करों को रोका और उनकी तलाशी में 500 ग्राम स्मैक बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये है। गिरफ्तार किए गए तस्करों में बाराबंकी निवासी वकील और अमेठी के शमशीर आलम शामिल हैं।

वहीं, मिर्जापुर में थाना कछवां और स्वापक रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) प्रयागराज की संयुक्त टीम ने एक कथित तस्कर प्रभात सिंह उर्फ वीरू सिंह को गिरफ्तार किया। उसकी कार से चार बोरों में 100 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत भी 50 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह ओडिशा और बिहार से गांजा लाकर आसपास के जिलों में बेचता था। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में साइबर ठगी : रिटायर्ड आईएएस अफसर ने दो दिन ‘डिजिटल अरेस्ट’ में फंसकर गंवाए 12 लाख

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link