EducationUttar Pradesh

इटावा: ठंड बढ़ने पर स्कूलों में 15 दिन का अवकाश घोषित

अशरफ अंसारी

इटावा, 31 दिसम्बर 2024:

उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए इटावा जनपद के सभी कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों को 15 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 31 दिसंबर 2024 से 14 जनवरी 2025 तक सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त सीबीएसई, आईसीएससी, और अन्य बोर्ड के विद्यालय बंद रहेंगे।

इटावा में पिछले दो दिनों से घने बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। बढ़ती ठंड को देखते हुए शासन ने शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें:

आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि कोई भी स्कूल यदि नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डॉ. कुमार ने सभी स्कूल प्रबंधनों से आग्रह किया है कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए इस आदेश का पालन करें।
बेसिक शिक्षा विभाग के इस फैसले से छात्रों और अभिभावकों को राहत मिली है, जो ठंड के मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  सीएम योगी ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, सभी मंडल मुख्यालयों पर खोलें दिव्यांग पुनर्वास केंद्र

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link