ReligiousUttar Pradesh

महाकुंभ 2025: रेलवे की अनूठी डिजिटल पहल, जैकेट पर लगे क्यूआर कोड से होगी टिकट बुकिंग

प्रयागराज, 1 जनवरी 2025:

यूपी में होने वाले महाकुंभ 2025, जो 150 साल में पहली बार ग्रह-नक्षत्रों की दुर्लभ संयोग के साथ आ रहा है, इस बार न केवल आध्यात्मिक अनुभूति का संगम होगा, बल्कि तकनीक और सुविधा का अनोखा मेल भी देखने को मिलेगा।

श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने टिकटिंग प्रक्रिया को पूरी तरह से हाई-टेक बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। महाकुंभ के दौरान प्रयागराज जंक्शन और अन्य प्रमुख स्थानों पर रेलवे कर्मी हरे रंग की विशेष जैकेट पहनकर तैनात रहेंगे। इन जैकेट्स की खासियत है इनमें पीछे छपा एक क्यूआर कोड, जिसे स्कैन करते ही यात्रियों को यूटीएस (Unreserved Ticketing System) मोबाइल ऐप डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा।

इस ऐप के जरिए यात्री आसानी से बिना लाइन में खड़े अपने टिकट बुक कर सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य सिर्फ समय बचाना नहीं है, बल्कि रेलवे स्टेशन पर भीड़-भाड़ को कम करना और यात्रियों को सहज व परेशानी मुक्त अनुभव प्रदान करना है।

ये भी पढ़ें:

हरे जैकेट वाले कर्मी न केवल स्टेशन पर, बल्कि भीड़भाड़ वाले महत्वपूर्ण स्थानों पर भी तैनात रहेंगे। श्रद्धालु क्यूआर कोड स्कैन कर न केवल टिकट बुक कर सकेंगे, बल्कि अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकेंगे। यह तकनीक टिकट बुकिंग को बेहद सरल और आधुनिक बना देगी।

Advertisement

उत्तर मध्य रेलवे की यह पहल डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करती है और महाकुंभ 2025 में करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी। इस क्रांतिकारी प्रयास से श्रद्धालुओं को न सिर्फ तीर्थ यात्रा का सुखद अनुभव मिलेगा, बल्कि डिजिटल युग की एक झलक भी देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें  यूपी विधान परिषद : जातीय जनगणना की मांग को लेकर हंगामा, सपा ने किया वॉकआउट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link