Uttar Pradesh

“नए साल पर अयोध्या में 10 लाख श्रद्धालु, प्रभु रामलला के दर्शन से दिखा दिव्य नजारा”

अयोध्या,2 जनवरी 2025

अयोध्या में नए साल के मौके पर प्रभु रामलला के दरबार में श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा देखने को मिला। प्रशासन के मुताबिक, करीब 10 लाख श्रद्धालु रामलला की नगरी पहुंचे, जिनमें से 2 लाख 12 हजार ने रामलला का दर्शन-पूजन किया। श्रद्धालुओं का हुजूम सुबह से ही मंदिरों और सरयू नदी के किनारे नजर आया, जहां भक्त लंबी लाइनों में खड़े होकर दर्शन कर रहे थे। भीषण ठंड के बावजूद, भक्तों का उत्साह देखकर यह दृश्य अद्भुत था। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हाईवे पर गाड़ियों की पार्किंग और पैदल मार्ग का इंतजाम किया था, जबकि सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और ड्रोन कैमरे का उपयोग किया गया।

अयोध्या की सड़कों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने नए साल की शुरुआत भक्ति भाव से की। राम मंदिर, हनुमानगढ़ी और अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए लोग लाइन में लगे हुए थे। इस दौरान, प्रशासन को व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सुरक्षा के लिहाज से एसपी सिक्यूरिटी ब्रह्मचारी दुबे ने पर्याप्त इंतजाम किए थे, जिसमें एटीएस, एसटीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां शामिल थीं, साथ ही सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से निगरानी भी रखी गई।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  यमुना में उफान से बागपत में तबाही के हालात, बाढ़ की चपेट में दर्जनों गांव, फसलें बर्बाद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link