Uttar Pradesh

बरेली: मदरसा छात्रों से मारपीट, आरोपियों ने वीडियो में जय श्रीराम लिखा

बरेली,2 जनवरी 2025

बरेली में आला हजरत दरगाह जा रहे मदरसा छात्रों के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आरोपियों ने वीडियो में जय श्रीराम लिखकर इसे इंस्टाग्राम पर अपलोड किया और इस दौरान रक्तचरित गाना भी जोड़ा गया। वीडियो में दो छात्र समूहों के बीच मारपीट साफ दिखाई दे रही है। बरेली पुलिस ने इस मामले में तहरीर प्राप्त करने के बाद केस दर्ज किया है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसे दो धर्मों के बीच टकराव के रूप में देखा जा रहा है और वीडियो में जय श्रीराम लिखने पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इसे मानसिक बीमारी की संज्ञा दी है और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस संदर्भ में आरोपियों की पहचान करने और उचित कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  यूपी उपचुनाव : करहल सीट सपा ने जीती, रालोद की झोली में मीरापुर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link