CrimeUttar Pradesh

दरिंदगी : मुजफ्फरनगर में पड़ोसी ने 6 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, गला घोंटकर की हत्या

मुजफ्फरनगर, 3 जनवरी 2025

यूपी के मुजफ्फरनगर के एक गांव में छह वर्षीय लड़की के साथ उसके पड़ोसी ने अपने कमरे में कथित तौर पर बलात्कार किया और गला दबाकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार रात मंसूरपुर थाने के एक गांव में हुई।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) रामाशीष यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मुठभेड़ के बाद शुक्रवार तड़के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

लड़की के परिवार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि मनवीर (40) उसे टॉफी देने के बहाने अपने कमरे में ले गया और फिर उसके साथ बलात्कार किया।

ये भी पढ़ें:

पीड़िता के परिवार ने बाद में एक शिकायत में आरोप लगाया कि जब वह चिल्लाई तो उसने उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

Advertisement

मनवीर को पकड़ने के लिए तलाश शुरू की गई, जिसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस की जवाबी गोलीबारी में आरोपी घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की जानकारी के मुताबिक लड़की का परिवार असम का रहने वाला है और एक फैक्ट्री में काम करता है।

ये भी पढ़ें  महाराष्ट्र : नशे में धुत पिता ने की 20 साल के बेटे की हत्या, गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link