Ho Halla SpecialReligiousTravelUttar Pradesh

अमेठी : श्रद्धालुओं को महाकुंभ पहुंचने में होगी सहूलियत, चलेंगी रोडवेज की 35 बसें

आदित्य मिश्र

अमेठी, 6 जनवरी 2025 :

यूपी के प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तमाम इंतजाम हो रहे हैं। उन्हें महाकुंभ तक पहुंचाने के लिए जिलों से बसें चलाने की तैयारी की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अमेठी रोडवेज डिपो से 35 बसों का संचालन किया जाएगा।

प्रयागराज में बनाए दो अस्थाई स्टापेज

ये भी पढ़ें:

महाकुंभ में अमेठी से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाएंगे। उन्हें ले जाने के लिए रोडवेज ने अपनी तैयारियां की हैं। यूपी रोडवेज के अमेठी डिपो के एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि बसों के संचालन के लिए प्रयागराज में झूंसी और बेला कछार में दो अस्थाई स्टापेज और एक चेकपोस्ट बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अमेठी से प्रयागराज के लिए 35 बसों का संचालन किया जाएगा। हमारी कोशिश है कि महाकुंभ जाने वालों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Advertisement

बसों पर लगाया महाकुंभ मेला-2025 का लोगो

एआरएम के मुताबिक बसों को भेजने से पहले उनकी पूरी जांच की जा रही है। बसों पर महाकुंभ मेला-2025 का लोगो लगाया गया है। इससे बसों की पहचान आसानी से हो सकेगी। चालक-परिचालक को वर्दी, नेमप्लेट और जूते पहनने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें  महाकुम्भ 2025: मोबाइल पुलिस ऐप बनाएगी सुरक्षित और सुगम कुम्भ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link