CrimeUttar Pradesh

उत्तरप्रदेश : मानसिक रूप से विक्षिप्त किशोर ने दादा-दादी की कुल्हाड़ी मार की हत्या।

मिर्ज़ापुर, 6 जनवरी 2025

राजगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर अपने दादा-दादी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और उन पर हमला करते समय वह भी घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन के मुताबिक, आरोपी लड़के की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। घटना शनिवार को तलार पहाड़ी गांव की है जब लड़का खुद पर कुल्हाड़ी से हमला कर रहा थाय़

जब उसके दादा-दादी पीतांबर (85) और हीरावती (80) ने उसे रोकने की कोशिश की तो गुस्से में आकर उसने उन पर भी हमला कर दिया। एसपी ने बताया कि घायल किशोर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शिकायत मिलने के बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 302 (हत्या की सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  मेरठ -ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को मिलीं सरकारी वकील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button