Uttar Pradesh

“बैंक के रिटायर्ड GM को केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी”

दरभंगा,21 दिसंबर 2024

दरभंगा में साइबर ठगों ने एसबीआई से सेवानिवृत्त महाप्रबंधक नंद कुमार झा को केवाईसी अपडेट के नाम पर करीब 7.5 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन किया और कहा कि उनके खाते का केवाईसी अपडेट करना जरूरी है। इसके बाद नंद कुमार झा ने अपने केनरा बैंक के खाते की जानकारी और ओटीपी ठगों को दे दी। पहली बार 2 लाख 99 हजार 500 रुपये और फिर दूसरी बार 4 लाख 50 हजार रुपये की निकासी की गई।

जैसे ही नंद कुमार को ठगी का एहसास हुआ, उन्होंने दरभंगा साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ठगों ने किस खाते में रकम ट्रांसफर की। साइबर थाना के थानाध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  बीएनएस के तहत पहली दफा कोर्ट ने सुनाई फांसी, भतीजी की हत्या में चाचा को मिला मृत्युदंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button