CrimeUttar Pradesh

गोरखपुर : युवक का शव सड़क पर रख जाम-प्रदर्शन, आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 6 जनवरी 2025:

यूपी के गोरखपुर में दो दिन पूर्व हुई युवक की हत्या से नाराज लोगों ने सोमवार को रामगढ़ताल क्षेत्र में चिड़ियाघर के पास सड़क पर शव रखकर जाम प्रदर्शन किया। मृतक के परिजनों ने हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। सूचना पर पहुंचे सीओ कैण्ट, गोरखनाथ व एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत कराया।

ब्रम्हभोज के दौरान हुई थी युवक की हत्या

ये भी पढ़ें:

मालूम हो कि गोरखपुर के गुलहरिया क्षेत्र के बरगदही गांव में शनिवार को ब्रम्हभोज के दौरान हमले में धर्मेन्द्र निषाद नामक युवक की मौत हो गई थी। गुलहरिया पुलिस ने घटना के आरोपी आर्यन निषाद निवासी दहला टोला थाना गुलहरिया, अनिल निषाद निवासी बरगदही टोला सिहोरवा, हरिओम यादव निवासी परसौनी थाना गुलहरिया और सारिमा खान निवासी भटहट बाजार पनियरा रोड थाना गुलहरिया को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

अधिकारियों ने कराया शांत, आरोपी गिरफ्तार

एसडीएम अमित जायसवाल ने बताया कि घटना में शामिल चार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। आज एक अन्य की गिरफ्तारी हो चुकी है। परिजनों को समझाकर शांत कराया और शव को अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें  दिल्ली : 6 करोड़ के हीरे के हार की तस्करी, एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आया शख्स गिरफ्तार।  

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link