Uttar Pradesh

अवध बार एसोसिएशन चुनाव : एस चंद्रा अध्यक्ष और ललित किशोर तिवारी महासचिव निर्वाचित

लखनऊ, 31 जुलाई 2025:

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में अवध बार एसोसिएशन के बहुप्रतीक्षित चुनाव में पंडित एस चंद्रा को अध्यक्ष और ललित किशोर तिवारी को महासचिव पद पर निर्वाचित घोषित किया गया है। बुधवार देर शाम मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता एचजीएस परिहार ने 4071 मतों की गणना के बाद परिणामों की घोषणा की।

इस बार के चुनाव में 22 पदों के लिए 135 अधिवक्ता प्रत्याशियों ने भाग लिया। चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुआ, जिसके लिए चुनाव अधिकारी ने अधिवक्ताओं व सभी संबंधित पक्षों का आभार जताया।

विभिन्न पदों के चुनाव परिणाम

ये भी पढ़ें:

वरिष्ठ उपाध्यक्ष : डॉ. शैलेंद्र प्रसाद शर्मा
उपाध्यक्ष (मध्य) : हरिओम पांडेय एवं पवन कुमार सिंह
उपाध्यक्ष (कनिष्ठ) : राघवेंद्र पांडेय
संयुक्त सचिव : गौरव श्रीवास्तव, अंगद प्रसाद शुक्ल एवं आशुतोष सिंह
कोषाध्यक्ष : आलोक त्रिपाठी

Advertisement

वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर रंजना श्रीवास्तव, आदर्श मेहरोत्रा, अजय सिंह, कौशल मणि त्रिपाठी, दिवाकर नाथ तिवारी और निवेदिता गुप्ता विजयी रहे। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर अंकित मिश्र, अभिषेक त्रिपाठी, पुष्पांजलि पांडेय, नीलिमा जायसवाल और राम सुफल यादव को सफलता मिली।

ये भी पढ़ें  सहयोगी’ से ‘सिस्टम की रीढ़’ बने शिक्षामित्र, योगी सरकार ने बढ़ाया मानदेय, बदली पूरी तस्वीर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link