CrimeUttar Pradesh

वाराणसी: सर्राफा कारोबारी लूटकांड का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 8 जनवरी 2025:

यूपी के वाराणसी पुलिस ने सर्राफा कारोबारी और उनके बेटे को गोली मारकर ज्वेलरी लूटने वाले गिरोह के एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह सफलता बुधवार को ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मिली, जब पुलिस ने रामनगर थाना क्षेत्र के भीटी में चेकिंग के दौरान बदमाश को घेर लिया। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंदौली निवासी मुकुल शर्मा के रूप में हुई है, जो कई आपराधिक मामलों में वांछित था। पुलिस ने उसके पास से एक बाइक, पिस्टल और मोबाइल फोन बरामद किया।

ये भी पढ़ें:

जांच में सामने आया कि मुकुल शर्मा हाल ही में कमच्छा में हुए लूटकांड में शामिल था, जहां 21 दिसंबर को सर्राफा कारोबारी दीपक सोनी और उनके बेटे आर्यन को गोली मारकर ज्वेलरी से भरा बैग लूट लिया गया था।

Advertisement

इस गिरफ्तारी को वाराणसी पुलिस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है।

ये भी पढ़ें  फर्जी मरीज, नकली रिपोर्ट : गोरखपुर में हेल्थ इंश्योरेंस फ्रॉड का पर्दाफाश, अस्पताल संचालक व पार्टनर अरेस्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link