Ho Halla SpecialUttar Pradesh

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद भी सार्वजनिक स्थानों पर नमाज, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल

आदित्य मिश्र

अमेठी,8 जनवरी 2025:

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बावजूद सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला अमेठी जिले के जायस स्थित गुरु गोरखनाथ रेलवे स्टेशन परिसर का है, जहां दो व्यक्तियों द्वारा नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाया गया है कि रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के बाहर दो लोग बारी-बारी से नमाज पढ़ते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार की है, जब कुछ लोग ट्रेन पकड़ने स्टेशन पहुंचे थे। इस मामले ने रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें:

जायस थाना प्रभारी ने कहा कि यह मामला सिविल पुलिस के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता, क्योंकि रेलवे स्टेशन आरपीएफ के अंतर्गत आता है। वहीं, स्टेशन पर तैनात एक अधिकारी मधुकर कुमार ने बताया कि ड्यूटी के दौरान उन्हें घटना की जानकारी नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि कुछ लोग किनारे जाकर नमाज पढ़ते हैं, लेकिन मुख्य गेट पर पढ़े जाने की जानकारी अब मिली है।

Advertisement

इस घटना पर भाजपा आईटी सेल के संयोजक अंशु तिवारी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि खुले में इस तरह नमाज पढ़ना आपसी सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास है और प्रशासन को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। सूत्र बता रहे है कि मामले को लेकर आरपीएफ भी एक्टिव हुई है और कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें  यात्रीगण ध्यान दें : तेजस और पुष्पक एक्सप्रेस को लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन से चलाने की तैयारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link