Uttar Pradesh

“महाकुंभ में जा रहे ‘बाबा जी’ बीच चौराहे लगे चिल्‍लाने, पुलिस ने हाथ जोड़कर किया अनुरोध”

चित्रकूट,8 जनवरी 2025

महाकुंभ मेले में शामिल होने जा रहे बाबा परमात्मा दास ने चित्रकूट में हंगामा किया जब उनका ड्राइवर 85 हजार रुपये और मोबाइल लेकर फरार हो गया। बाबा ने मनीष द्विवेदी से एक महीने के लिए 20 हजार रुपये में कार बुक की थी, लेकिन कार में उनका मोबाइल और 85 हजार रुपये से भरा बैग छोड़ने के बाद वह वापस लौटे तो कार गायब थी। शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे बाबा नाराज हो गए।

नाराज बाबा धनुष चौराहे पर धरने पर बैठ गए और पुलिस के सामने जमकर हंगामा किया। वायरल वीडियो में बाबा अपने सहयोगी से फेसबुक लाइव करने का आदेश देते हुए कह रहे थे कि जब तक उनके पैसे और मोबाइल वापस नहीं मिलते, वह पुलिस से बात नहीं करेंगे। पुलिसकर्मी बाबा को शांत करने की कोशिश करते रहे, लेकिन हाईवोल्टेज ड्रामा देखकर सड़क पर तमाशबीनों की भीड़ लग गई।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  प्रेमिका से मिलने पहुंचा भाजपा नेता...घर वालों ने दम तोड़ने तक बरसाईं लाठियां, रात भर पड़ा रहा शव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link