CrimeMaharashtra

500 रुपये के लिए विवाद में शख्स ने की छोटे भाई की हत्या, गिरफ्तार

ठाणे, 9 जनवरी 2025

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 500 रुपये को लेकर हुई बहस के बाद 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात कल्याण इलाके में हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बाजारपेठ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी सलीम शमीम खान, जो नशे में था, उस समय क्रोधित हो गया जब उसके भाई नसीम खान (27) ने बिना अनुमति के उसकी जेब से 500 रुपये निकालने के लिए उसका विरोध किया।

उन्होंने बताया कि बहस बढ़ गई और आरोपी ने कथित तौर पर अपने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। बाद में उनकी मां ने अधिकारियों को घटना के बारे में सचेत किया। उसके बयान के आधार पर, आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया और भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें:

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  महाकुंभ 2025 : पीएम मोदी आज प्रयागराज को देंगे ₹5,500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, 167 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link