Uttar Pradesh

गोरखपुर: 35 लाख की धोखाधड़ी और पिस्टल के बल पर लूट का आरोपी गिरफ्तार

हरेन्द्र दुबे

गोरखपुर,12 जनवरी 2025:

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के कोतवाली इलाके में 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी और पिस्टल के बल पर 12 हजार रुपये लूटने वाले आरोपी नंदलाल शर्मा उर्फ नंदू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी राजस्थान के बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ के गुसाईसर का निवासी है।

कुशीनगर जिले के कसया इलाके के मंझरिया निवासी और कुशीनारा फोरेंस कंपनी के निदेशक अनिल कुमार सिंह ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। अनिल के अनुसार, नंदलाल उनके मित्र का कर्मचारी था और अक्सर उनकी कंपनी में आता-जाता था। उसे कई बार बैंक में पैसे जमा करने की जिम्मेदारी दी जाती थी। 29 जुलाई को नंदलाल 35 लाख रुपये आईसीआईसीआई बैंक में जमा करने के लिए गया, लेकिन वापस नहीं लौटा।

ये भी पढ़ें:

बाद में पता चला कि उसने जालसाजी कर रकम हड़प ली। जब अनिल और उनके दोस्त ने पैसे मांगने गए, तो नंदलाल ने पिस्टल तान दी और हत्या की धमकी देकर 12 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद से आरोपी फरार था। शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में और भी खुलासे हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें  18 और 19 अक्टूबर को महाराष्ट्र जाएंगे अखिलेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link