Uncategorized

गोरखपुर : 172 लाख की लागत से बनेगा नानाजी देशमुख पार्क, सीएम योगी ने किया का शिलान्यास

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 12 जनवरी 2025:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह नगर गोरखपुर की नेताजी सुभाषचंद्र बोस नगर कॉलोनी में रविवार को भारत रत्न नानाजी देशमुख पार्क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रुद्राक्ष के पौधे का रोपण भी किया।

1800 वर्गमीटर क्षेत्रफल में होगा विकसित

ये भी पढ़ें:

नगर निगम की ओर से 172 लाख रुपये की लागत से पार्क विकसित किया जाएगा। पार्क का निर्माण 1800 वर्गमीटर क्षेत्रफल में किया जाएगा। इसमें नानाजी देशमुख की आदमकद प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। पार्क के शिलान्यास के अवसर पर सीएम ने इसके प्रस्तावित मॉडल की थ्री डी गैलरी का अवलोकन किया।

Advertisement

इस अवसर पर सांसद रवि किशन, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक फतेह बहादुर सिंह, विपिन सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश जी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पार्षद आरती सिंह, धर्मदेव चौहान, ऋषि मोहन वर्मा, पवन त्रिपाठी समेत कई लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  राहुल गांधी पहुंचे रायबरेली : दलित छात्रों से किया संवाद, संविधान संरक्षण पर जोर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link