Uttar Pradesh

इटावा : अलग रहने की आ गई थी नौबत, पुलिस ने तीन दम्पतियों में कराई सुलह

अशरफ अंसारी

इटावा, 13 जनवरी 2025:

पति-पत्नी में झगड़े बढ़े तो बात अलग होने तक आ गई। मामले पुलिस के पास आये तो परिवार परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलरों ने दोनों पक्षों को सुना और बात बन गई। तीन परिवार टूटने से बच गए।

महिला थाने में लगता है परामर्श केंद्र

ये भी पढ़ें:

इटावा जनपद में महिला थाने में समय-समय पर परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया जाता है। जिसमें टूटते हुए रिश्तों को फिर से जोड़ने का काम किया जाता है। इसके लिए दोनों पक्षों की बातें सुनकर उनके गिले शिकवे साझा किए जाते हैं। अक्सर समझाने बुझाने पर बात बन ही जाती है।

Advertisement

आठ मामलों में नहीं आये दोनों पक्ष, तीन में बनी बात

महिला थाने में लगे परिवार परामर्श केंद्र में 25 मामले आए। जिसमें 6 मामलों से जुड़े दोनों पक्ष मौजूद रहे तो वहीं आठ मामलों में दोनों पक्ष अनुपस्थित रहे। थाना प्रभारी निर्मला कुमारी की अध्यक्षता में सुनवाई कर परिवारों को आपस में मिलाने का काम किया गया। पुलिस ने लता व उसके पति विकास निवासी जमुना तलहटी थाना कोतवाली इटावा व दूसरे मामले में पूजा उसके पति राहुल निवासी श्याम नगर थाना इकदिल इटावा और रागिनी व उसके पति अभिषेक निवासी जमालपुर थाना जसवंत नगर इटावा के बीच समझौता करवाया। तीनो परिवार एक साथ घर को रवाना हुए।

ये भी पढ़ें  गोवंश की करंट से मौत के बाद भड़के ग्रामीण...दो घंटे जाम रखा सोनभद्र मार्ग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link