Uttar Pradesh

महाकुंभ में मुलायम सिंह की मूर्ति पर सपा-BJP में हंगामा, सपा ने BJP का किया आरोप

प्रयागराज,13 जनवरी 2025

महाकुंभ में मुलायम सिंह यादव की मूर्ति लगाने को लेकर विवाद उठ खड़ा हुआ है, क्योंकि साधु संतों ने इसे हिंदू विरोधी करार दिया है। उनका कहना है कि यह धार्मिक भावना के खिलाफ है, जबकि समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि यह विरोध भारतीय जनता पार्टी की ओर से किया जा रहा है। सपा प्रवक्ता फकरुल हसन चंद ने कहा कि मुलायम सिंह स्मृति सेवा संस्थान द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा के लिए की जा रही व्यवस्था पर BJP को आपत्ति है, जबकि साधु संतों का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

इस पर कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव की मूर्ति लगाना एक अच्छी बात है और नेताओं की मूर्तियां लगनी चाहिए। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है और उनका दोहरा चरित्र उजागर हो रहा है। शनिवार को कुंभ में मुलायम सिंह यादव की तीन फुट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया गया था, जो मुलायम सिंह न्यास सेवा समिति के स्थान पर स्थापित की गई है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  वाराणसी में "आपातकाल: संविधान पर हमला" चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link