Uttar Pradesh

“काशी विश्वनाथ में 11 जनवरी से 28 फरवरी तक स्पर्श दर्शन पर रोक, महाकुंभ के मद्देनजर मंदिर प्रशासन अलर्ट”

वाराणसी,13 जनवरी 2025

प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत के मद्देनजर काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने 11 जनवरी से 28 फरवरी तक स्पर्श दर्शन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि महाशिवरात्रि के दो दिन बाद तक यह प्रतिबंध लागू रहेगा। इस दौरान मंगला आरती के अलावा अन्य सभी आरतियों के टिकट भी जारी नहीं होंगे, और श्रद्धालुओं को केवल झांकी दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। विशिष्ट अनुरोधों के लिए भी 2 से 4 बजे तक ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, लेकिन इनमें भी स्पर्श दर्शन की व्यवस्था नहीं होगी।

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है ताकि महाकुंभ के दौरान भीड़ नियंत्रित की जा सके और हर किसी को दर्शन की सुविधा मिल सके। महाकुंभ के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में आएंगे, और गर्भगृह में किसी प्रकार की भीड़ न हो, इसके लिए यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन का उद्देश्य महादेव के दर्शन को सभी श्रद्धालुओं के लिए सुगम और अविस्मरणीय बनाना है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  गाजियाबाद: सुपारी किलिंग में गलती से मारी गोली, बदमाशों ने खेत में बनाया बंधक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link