Uttar Pradesh

“एयर स्‍पेस और एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में IIT बाबा से मिलिए महाकुंभ में”

प्रयागराज,14 जनवरी 2025

प्रयागराज के महाकुंभ मेला में आईआईटी बाबा उर्फ मसानी गोरख बाबा का नाम चर्चा में है। उनका असली नाम अभय सिंह है, जो हरियाणा के निवासी हैं। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से एयर स्‍पेस और एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में शिक्षा प्राप्त की। चार साल की इंजीनियरिंग के बाद, उन्होंने फिजिक्स में कोचिंग दी, फोटोग्राफी सीखी और डिजाइनिंग में मास्टर की डिग्री प्राप्त की। हालांकि, इंजीनियरिंग में सफलता पाने के बावजूद उन्हें सुकून नहीं मिला और उन्होंने ट्रैवल फोटोग्राफी में हाथ आजमाया, लेकिन फिर भी उन्हें वह काम संतुष्टि नहीं दे सका।

इसके बाद, उन्होंने धर्म की ओर रुख किया और खुद को पूरी तरह से संतुष्ट महसूस किया। आईआईटी बाबा ने बताया कि असली शांति और उद्देश्य उन्हें अब जाकर समझ में आया। फिलहाल वे महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर पहुंचे हुए हैं। इससे पहले, उन्होंने काशी, हरिद्वार और ऋषिकेश में भी समय बिताया। बाबा ने एक साल तक बच्चों को फिजिक्स भी पढ़ाया और अब वे संत और साधु के रूप में जीवन जी रहे हैं।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में मुन्ना भाई नहीं, मुन्नी बाई पकड़ी गई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link