Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में मुन्ना भाई नहीं, मुन्नी बाई पकड़ी गई

आगरा, 26 अगस्त

सैनेटरी पैड में मोबाइल छिपाकर ले गयी महिला अभ्यर्थी गिरफ्तार


उत्तर प्रदेश
में वैसे तो पुलिस भर्ती परीक्षा सुचारू रूप से आयोजित हो रही हैं लेकिन फिर भी एक महिला अभ्यर्थी ने नकल करने का नया तरीका इज़ाद तो किया मगर नाकामयाब रही।

हुआ यूं कि यह मुन्नी बाई छात्रा मोबाइल फ़ोन अपने सेनेटरी पैड में छुपा कर ले गई थी। आगरा के कागारौल थाना क्षेत्र अंतर्गत गहर्रा कलां निवासी एक अपने कक्ष में परीक्षा दे रही थी। कुछ देर बाद वह टायलेट का बहाना कर चली गई। काफी देर तक न आने पर कक्ष निरीक्षक को शक हुआ। बाद में उसके लौटने पर तलाशी ली तो उसके पास मोबाइल सेनेटरी नैपकिन में बरामद हुआ। बताते हैं वह मोबाइल को लेकर केंद्र में नकल करने के उद्देश्य से ले गई थी।टॉयलेट कक्ष में गूगल पर वह प्रश्नों के उत्तर देख रही थी।

ये भी पढ़ें:

कक्ष निरीक्षक ने छात्रा को गोविंद नगर थाना पुलिस के सुपर्द कर दिया है।
उधर आगरा के पड़ोसी मथुरा जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा में एक महिला सॉल्वर व एक छात्रा अनुचित साधन के साथ पकड़ी गई। दोनों को पुलिस के सुपुर्द किया गया है। मथुरा में 21 केंद्रों पर आयोजित हो रही है। पुलिस परीक्षा में 16,898 में से 12,672 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें  मंत्री राजभर का अखिलेश पर तीखा वार, बोले- लोकनायक के नाम पर भ्रष्टाचार किया, इसलिए 9 साल से सत्ता से बाहर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link