Ho Halla SpecialUttar Pradesh

मायावती का बर्थडे मना रहे समर्थक… सीएम योगी ने किया फोन, अखिलेश ने भी दी बधाई

लखनऊ, 15 जनवरी 2025:

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी की पूर्व सीएम मायावती का आज जन्मदिन है। उन्हें जन्मदिन की बधाइयां मिल रही हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मायावती को फोन करके जन्मदिन की बधाई दी। सपा मुखिया एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से मायावती को जन्मदिन की बधाई दी है।

अपनी पुस्तक का विमोचन भी करेंगी बसपा प्रमुख

बसपा के कार्यकर्ता एवं मायावती के समर्थक उनके जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मना रहे हैं। लखनऊ में मॉल एवेन्यू स्थित बसपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मायावती हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित अपनी पुस्तक ‘मेरे संघर्षमय जीवन एवं बसपा मूवमेंट का सफरनामा भाग-20 (ब्लू बुक) का विमोचन करेंगी। इस दौरान वहां अपने समर्थकों को संदेश भी देंगी।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  जन्मदिन पार्टी के बहाने 14 वर्षीय लड़की से बलात्कार, POCSO के तहत मामला दर्ज।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button