Ho Halla SpecialReligious

संगम में डुबकी लगा सरयू किनारे रामनगरीपहुंच रहे श्रद्धालु

लखनऊ, 17 जनवरी 2025: अयोध्या में रामलला और प्रयागराज में महाकुंभ दोनों के बीच की दूरी भी महज कुछ घण्टों की। यही वजह है कि 14 साल बाद संगम के घाटों पर चल रहे आस्था के उत्सव से हजारों लोग सरयू किनारे अयोध्या भी पहुंच रहे हैं।

अयोध्या में यूं तो साल भर श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है मगर महाकुंभ शुरू होने के बाद यहां काफी भीड़ हो रही है। लोग घर से संगम में डुबकी लगाने के साथ ही रामलला के दर्शन करने की योजना भी बनाकर निकल रहे हैं। मकर संक्रांति पर यहां रामपथ पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। तीन दिन तक लगी रोक के बाद शुक्रवार को इसे वाहनों के लिए खोल दिया गया लेकिन मंदिर में दर्शन को अभी भी भीड़ जुट रही है।
शुक्रवार को भी अयोध्या में रामलला के दर्शन को हजारों लोग पहुंचे। इनमे अधिकांश ऐसे थे जो महाकुंभ से होकर यहां आये या फिर यहां दर्शन कर प्रयागराज की ओर रवाना हुए।

ये भी पढ़ें  महाकुंभ का पलट प्रवाह : विंध्यवासिनी मंदिर में आरती-श्रृंगार के समय में बदलाव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link