Uncategorized

डिजिटल लॉक तोड़ने वाले चार और शातिर पकड़े, लाखों कीमत के 53 मोबाइल बरामद

अशरफ अंसारी

इटावा, 19 जनवरी 2025:

यूपी के इटावा जिले की पुलिस ने कंटेनर का डिजिटल लॉक तोड़कर एक करोड़ से अधिक कीमत के मोबाइल चोरी होने के मामले में चार और चोरों को पकड़ा है। वहीं 53 मोबाइल सेट भी बरामद किए हैं। इससे पूर्व छह आरोपियों को 202 मोबाइल सेट के साथ गिरफ्तार किया गया था।

पहले पकड़े गए थे छह आरोपी, 202 सेट हुए थे बरामद

बता दें कि ट्रांसपोर्ट मैनेजर दुर्गेश मिश्रा ने इकदिल थाने में गत 10 जनवरी को तहरीर दी थी। इस तहरीर में दिल्ली से कोलकाता को 21 करोड़ कीमत के मोबाइल लादकर निकले कन्टेनर से 1.75 करोड़ का माल गायब होने की बात कही गई थी। पुलिस ने अपनी जांच में जीपीएस लोकेशन का सहारा लेकर उन्नाव,अलीगढ़ एटा के छह आरोपियों को पकड़ कर 202 सेट बरामद किए थे। इनके पास मोबाइल बिक्री का साढ़े 10 लाख कैश भी मिला। इन लोगों ने इकदिल थाना क्षेत्र के नारायण ढाबे के पास कन्टेनर रोककर डिजिटल लॉक में छेड़छाड़ की थी।

Advertisement

फरार चार आरोपियों के पास 53 मोबाइल संग साढ़े 15 लाख कैश भी मिला

यूट्यूब से डिजिटल लॉक तोड़ना सीखकर हुई इस वारदात में पुलिस फरार अन्य साथियों खीज रही थी। उसे अब दूसरी सफलता मिली है। जांच कर रही टीमों ने ग्वालियर बायपास पर गौशाला के करीब क्रेटा कार में मौजूद चार आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए चोरों में अमित कुमार सिंह बरारी जनपद भागलपुर बिहार, अतुल अकराबाद, विकास अतरौली अलीगढ़ का और विकास भिवाड़ी हरियाणा कर रहने वाला है।
इनके पास 53 मोबाइल, 15 लाख 68 हजार नकद, एक सोने का हार व एक वाई-फाई डोंगल बरामद किया गया। पुलिस ने मोबाइल बेचकर खाते में जमा कराए गए सात लाख भी फ्रीज करा दिए है। कार को सीज कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर में फाल्गुन उत्सव : फूलों की होली खेली, अबीर-गुलाल लगाकर दिया सौहार्द का संदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link